Home Apps English सिखने के लिए 5 सबसे बेस्ट एप्लीकेशन

English सिखने के लिए 5 सबसे बेस्ट एप्लीकेशन

0
Learn English

नमस्कार दोस्तो, दोस्तो आज का मेरा यह पोस्ट 5 बेस्ट अंग्रेजी सीखने वाले ऐप से सम्बन्धित है, जिसमे मैं आपको इन ऐप्स के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।जैसा की आप जानते है की आज के समय अंग्रेजी कितना जरूरी हो गया है हमे हर प्रोफेशन,हर एरिया में हमे इस भाषा की ज़रूरत पड़ती ही है, लेकिन हमारे इंडिया में अंग्रेजी बोलना कठिन माना जाता है क्योंकि हम इस भाषा को डेलीबेस पर नही इस्तेमाल करते है और न ही हमारे आस पास के लोग अंग्रेजी बोलना पसंद करते है जिससे हम चाह कर भी इस भाषा को नही सिख पाते है। लेकिन अभी का जो समय है वो काफी स्मार्ट हो गया है सभी के पास स्मार्टफोन हो गया है जिसके माध्यम से आप ऐसे बहुत से एप्लीकेशन को डाउनलोड करके उसका इस्तेमाल करके अंग्रेजी व्याकरण के नियमों को ही ऑनलाइन नही सिख सकते, बल्कि अंग्रेजी बोलने वाले साथी को या अन्य तरीकों को अपनाकर अंग्रेजी सीखने का माहौल बना सकते है। लेकिन समस्या इस बात की आती है की – प्ले स्टोर पर अपको हजारों अंग्रेजी सीखने वाले ऐप मिल जाते हैं, तो आपको सबसे अच्छा अंग्रेजी सीखने वाला ऐप चुनने में समस्या आती है, तो मेरा प्रयास यही रहेगा इस पोस्ट के जरिए की आपके इस समस्या को पूरी तरह से दूर कर सकू तो चलिए जानते है, 5 अंग्रेजी सीखने वाले ऐप हैं जो सभी अंग्रेजी सीखने वालों को अपने अंग्रेजी बोलने के शौक या जुनून में सुधार करने के लिए बहुत उपयोगी होगा हैं।

5 Best English Spoken App

#1 EngVarta

Total Downloads– 1 Million+
Play Store Rating– 4.2

यह ऐप इंग्लिश स्पोकन के लिए बहुत अच्छा है यदि आप एक बहुत अच्छे अंग्रेजी सीखने वाले या अंग्रेजी बोलने वाले ऐप की तलास कर रहे है तो यह ऐप आपके लिए बहुत अच्छा है। यह आपको अपके दैनिक स्पोकन के अभ्यास के लिए मदद कर सकता है, तो यह अंग्रेजी सिखाने वाला ऐप आपके लिए बहुत अच्छा है।

इसकी कुछ खासियत है जो इस प्रकार है–

  1. यह आपको एक इंग्लिश विशेषज्ञ देता है,जो आपको अपनी अंग्रेजी सुधारने के लिए सही मार्गदर्शन दे सकते है।
  2. यदि आप कोई कंपटीशन को क्रैक करना चाहते हैं, लेकिन आप इंग्लिश में बातचीत नही कर पाते है तो यह आपकी मदद करेगा।
  3. यदि आप इंग्लिश में सार्वजनिक भाषण या प्रेजेंटेशन देना चाहते हैं।
  4. अगर आप पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं और अंग्रेजी पर आपको इंग्लिश नही आती है तो यह उसमे भी आपकी मदद करता है।

#2 Duolingo

Total Downloads– 100 Million+
Play Store Rating– 4.5

    डुओलिंगो एक बहुत ही प्रसिद्ध इंग्लिश स्पोकन ऐप है। जहां आप अंग्रेजी के साथ-साथ और भी बहुत सी भाषाएं सीख सकते हैं। डुओलिंगो इंग्लिश के लेसन को शब्दों, वाक्यो सभी में सिखाता है।डुओलिंगो में एक फीचर है जिसे लर्न विद लोकल्स कहा जाता है जो की इंग्लिश वर्ड्स को देशी बोलियों के वीडियो के साथ जोड़ने में मदद करता है,साथ ही यह शब्दों को ज़ोर से उच्चारण करने व उनका प्रदर्शन करना भी सिखाता है।

#5 Best Website for Sarkari Naukri, Government Jobs Update

डुओलिंगो की कुछ खासियत इस प्रकार है–

  1. जो भी इंग्लिश सीखना चाहता है और अधिक से अधिक इंग्लिश के वर्ड सीखना चाहता है उनके लिए ये ऐप बेस्ट है।
  2. जो भी छात्र अपने अंग्रेजी बोलने की कला में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें एक अंग्रेजी सीखने ये ऐप बहुत मदद करता है।
  3. यह अपको इंग्लिश बोलने लिए बहुत अच्छे से अभ्यास करवाता है।

#3 Fluent U

#Total Downloads– 500k
#Play Store Rating–3.2

यह भी इंग्लिश स्पोकन ऐप है जो की अपको इंग्लिश भाषा का ज्ञान देती है।यह सीखने वाले के लिए एक बहुत उपयोगी ऐप है जो की आपको नियमित रूप से अपनी अंग्रेजी सुधारने में मदद कर सकता है।यह ऐप अंग्रेजी सीखने वाले अन्य ऐप की तुलना में काफी अलग है। यहां अपको अंग्रेजी सीखने वालों का एक समुदाय मिल जाता है जो उच्चारण, शब्दावली और यहां तक ​​कि अनुवाद में आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। यहां तक कि आप लोगों से आपके द्वारा लिखे गए टेक्स्ट को सही करने के लिए भी कह सकते हैं। यह एक प्रकार से क्वेरी सॉल्विंग इंग्लिश लर्निंग ऐप की तरह है जिसका इस्तेमाल आप इंग्लिश से संबंधित किसी भी समस्याओं को हल करने के लिए कभी भी इस्तेमाल कर सकते है।

#4 ENGVARTA

Total Downloads– 1 million
Play Store Rating–4.2

अगर बेस्ट इंग्लिश स्पोकन सीखने की बात करे तो ENGVARTA एक बहुत ही अच्छा ऐप है। इसमें आप जो विशेषज्ञ होते है उनसे बात करते है इंग्लिश में, यह उन लोगो को लिए बहुत ही अच्छा एप्लीकेशन है जो इंग्लिश बोलते समय झिझकते है, घबराहट महसूस करते है। यहां के विशेषज्ञ आपकी गलतियों को सुधारने में मदद करते है।आपका लाइव सेशन कराते है जिसमे भी आपकी गलतियों को ठीक करते है।

#5 Hello English

Total Downloads– 10 million+
Play Store Rating–4.5

Hello English एक इंडियन ऐप है,जो आपकी इंग्लिश सुधारने के लिए बहुत ही अच्छा है।यह ऐप लॉन्च होते ही बहुत जल्दी प्रसिद्ध हो गया था ।इसमें आपको डेली बेस पर लेसन दिया जाता है अभ्यास कराया जाता है। इसमें आपको टेस्ट पोर्शन भी मिल जाता है जिसके जरिए आप टेस्ट देकर अपना knowledge चेक कर सकते है ।इस ऐप को प्ले स्टोर पर काफी अच्छी रेटिंग भी मिली हुई है साथ ही इसे लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तो, जैसा की अपने देखा की आज का मेरा ये पोस्ट इंग्लिश स्पोकन ऐप से संबंधित था जिसमे मैने आपको 5 ऐप्स के बारे में बताया है जो आपकी इंग्लिश बोलने में मदद कर सकती है।दोस्तो जैसा की आप जानते ही होंगे की इंग्लिश स्पोकन में सुधार करना कभी-कभी असंभव जैसा लगने लगता है पर यह सच नहीं है यदि आपके अंदर निरंतरता और समर्पण है तो अपको इंग्लिश स्पोकन सीखने से कोई नही रोक सकता,तो मेरा यही सुझाव रहेगा की आप इन ऐप का इस्तेमाल करके निरंतर इंग्लिश बोलने का अभ्यास करे ताकि आप इंग्लिश भाषा से अधिक से अधिक फ्रेंडली हो पाएंगे। धन्यवाद!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version