Home Digital Marketing Social Media #5 बेस्ट प्रोफेशनल Twitter मैनेजमेंट टूल,

#5 बेस्ट प्रोफेशनल Twitter मैनेजमेंट टूल, [Followers Trick]

0

आज मैं आपको एक सोशल मीडिया साइट ट्विटर के लिए 5 बेस्ट प्रोफेशनल Twitter मैनेजमेंट टूल के बारे में बताने वाला हूँ| सबसे पहले बात करते है की इसकी जरूरत क्यों पड़ती है? आपको बता दू की ट्विटर पर यूजर इंडिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे है| आजकल सभी सेलिब्रिटी ट्विटर पर एक्टिव है जिनके लाखो followers बने हुए है| उन लाखो followers को हैंडल करने के लिए ऐसे टूल बनाये गए है जो इसको और आसान बनता है|

उदहारण के लिए बता दूँ कुछ साल पहले जिओ जब फ्री सिम बांट रहा था तो उनके पास इतने फ़ोन कॉल आने लगे थे की सबका जवाब देना मुश्किल हो गया था| ऐसे में उनके सर्विस पर सवाल उठने लगते तभी उनके दिमाग में एक आईडिया आया के हम अपनी सभी सर्विस और शिकायते ट्विटर के द्वारा सोल्व करेंगे| मेरा खुद का एक्सपीरियंस रहा है मैंने ट्विटर के द्वारा ही अपना प्रॉब्लम सोल्व कराया था|

अपने न्यूज़ में भी पढ़ा होगा के भारतीय रेलवे कैसे अपने यात्रियों के शिकायत एक ट्वीट करते ही ठीक किया था|

अब सवाल ये उठता है के इतने सारे followers को कैसे मैनेज किया जाता है? इसके लिए सोशल मीडिया मैनेजर्स को hire किया जाता है| इनको ऐसे बहुत से टूल का नॉलेज होता है| आपको भरोसे के लिए बता दू की मैं खुद एक सोशल मीडिया मैनेजर रह चूका हूँ| और मेरे ट्विटर पर बहुत से भी ज्यादा followers है| तो आइये अब जानते है ट्विटर के 5 प्रोफेशनल टूल के बारे में-

#1 Tweetdeck

Tweetdeck overview

Twitter द्वारा बनाया गया ये सबसे बेस्ट टूल है| ट्विटर पर आये शिकायतो के तुरंत जवाब देने के लिए ही इससे बनाया गया है| इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है की इसका डैशबोर्ड आप अपने हिसाब से सेट कर सकते है और सभी बोर्ड रियल टाइम अपडेट होते रहते है| ज्यादातर कंपनियों के सोशल मीडिया मैनेजर ट्वीटडेक का ही इस्तेमाल करते है|

#2 HootSuite

ट्विटर पर फेसबुक पेज की तरह पोस्ट शेड्यूल का ऑप्शन नहीं होता| ज्यादातर कंपनियां अपने ट्विटर प्रोफाइल को एक्टिव बनाने के लिए दिनभर में 3-4 कंटेंट ट्वीट करते है| ये सभी ट्वीट तब किया जाता है जिस टाइम ट्वीट पर ज्यादा इंगेजमेंट हो| इस केस में कोई भी मनुष्य डेली ठीक टाइम पर ट्वीट नहीं कर सकता| इसलिए ये HootSuite का इस्तेमाल करते है| HootSuite के द्वारा आप अपने ट्विटर पर ट्वीट(पोस्ट) के लिए आने वाले डेट और टाइम पर ट्वीट(पोस्ट) होने के लिए शेड्यूल कर सकते है|

#3 Followerwonk

Twitter पर अपने कॉम्पिटिटर को ढूंढने के लिए ये सबसे बेस्ट टूल है| जैसे SEO पर अपने कॉम्पिटिटर को ढूंढ कर उससे अच्छा कीवर्ड बनाते है, उसी तरह ट्विटर पर भी कॉम्पिटिटर को ढूंढ कर उसपर ज्यादा followers बढ़ाया जाता है| Moz के इस टूल से आप बहुत कुछ फाइंड कर सकते है, जैसे आप इससे देख सकते है की आपके सिटी में सबसे ज्यादा followers किसके है|

#4 Unfollowerstats

ट्विटर पर ढेर सारे रिलेवेंट और एक्टिव यूजर को फॉलो करने के लिए ये फ्री टूल में सबसे बेस्ट टूल है| अगर आप इस टूल के द्वारा डेली एक्टिव यूजर को फॉलो करते है तो वो आपको जरूर फॉलोबैक करेंगे| इससे आपके प्रोफाइल पर ढेरों followers हो जायेंगे| आपका ट्विटर प्रोफाइल किसी सेलिब्रिटी की तरह दिखने लगेगा| यदि आपके ट्विटर अकाउंट पर ढेरो following हो गए है तो आप इस टूल के द्वारा सिर्फ उन लोगो को unfollow कर सकते है जो आपको फॉलोबैक नहीं किये है| Unfollowerstats पर आप अपने बेस्ट ट्वीट को भी देख सकते है जिसपर सबसे ज्यादा इंगेजमेंट आये हो|

#5 Statusbrew

Statusbrew एक बेस्ट सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल है| ट्विटर के लिए ये बहुत ही हेल्पफुल है| यहाँ आपको कंटेंट शेड्यूल, कीवर्ड सर्च, follow growth जैसे कई सारे ऑप्शन मिल जायेंगे| इस पर आप अपने कीवर्ड पर ढेरो यूजर सर्च कर सकते है जिन्हे आप फॉलो कर सके| Statusbrew टूल से आप फेक followers को find कर उन्हें unfollow भी कर सकते है|

दोस्तों, ये ऐसे टूल है जो आजकल डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसे कंपनियों में इस्तेमाल किया जाता है| जिससे आप भी इस्तेमाल कर बहुत कुछ सिख और कर सकते है|

हमें उम्मीद है की आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया होगा, इस पोस्ट को आप ज़रूर शेयर करे और हमें अपने विचार निचे कमेंट्स कर बता सकते है|

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version