Home PC Software LibreOffice क्या है? लिब्रे ऑफिस Download कैसे करे?

LibreOffice क्या है? लिब्रे ऑफिस Download कैसे करे?

0
LibreOffice

नमस्कार दोस्तो, दोस्तो आज का मेरा यह पोस्ट LibreOffice से सम्बन्धित है ,जिसमे मैं आपको इसमें जुड़ी सभी जानकारी दूंगा तो, दोस्तो लिब्रे आफिस से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए मेरे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।सबसे पहले मैं आपको Libre office क्या है इसकी जानकारी दूंगा उसके बाद उससे जुड़ी सभी जानकारी दूंगा तो चलिए जानते है Libre office क्या है?

लिब्रे आफिस क्या है?

LibreOffice एक प्रकार का ओपन सोर्स एप्लीकेशन है जिसका विकास 2010 में द डाकूमेन्ट फाऊडेशन नामक संस्था द्वारा किया गया था। दोस्तो LibreOffice एक ऑफिस पैकेज है, जो अनेक प्रकार के सं आईओथाओं, ऑफिसों, स्कूलो, दुकानो, व्यक्तिगत कार्यों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयरों का समूह है। Libre office को “लिब्रे आफिस शूट” भी कहते है।देखा जाए तो मूल रूप से लिब्रे आफिस को Star Division के द्वारा लिखा गया है।LibreOffice का प्रथम एडिसन 25 जनवरी 2011 को आया था। यह Linux और Ubuntu OS के साथ समाहित रहता है। इसका इस्तेमाल आप लगभग सभी Operating system पर कर सकते है, mac OS और साथ ही साथ इसका इस्तेमाल आप Apple Computer पर भी कर सकते है।मोबाइल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी लिब्रे आफिस उपलब्ध है।

LibreOffice Download कैसे करे

LibreOffice Software को आप उनके Official Website से Download कर सकते है। साथ ही आप LibreOffice को Windows 10, 7, 8 और 11 में निम्न तरीके से install कर सकते है–

आप सबसे पहले LibreOffice के Software पर Right Click कीजिये और Install पर Click कीजिये। उसके बाद अपको नीचे Next पर क्लिक करना होगा उसके बाद अपको ऑप्शन मिलता है जिसमे से अपको yes पर क्लिक करना होगा, जैसे ही आप Yes पर क्लिक करेगे आपके Computer या Laptop में LibreOffice Install होना शुरू हो जायेगा। उसके बाद finish पर क्लिक करने पर यह इंस्टॉल हो जाएगा।

LibreOffice Software

LibreOffice के अंदर विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर सामिल किए गए है, जिनमें से कुछ बहुत ही जरूरी सॉफ्टवेयर है जो इस प्रकार है —

  1. LibreOffice Writer
  2. LibreOffice Math
  3. LibreOffice Impress
  4. LibreOffice Draw
  5. LibreOffice Calc
  6. LibreOffice Base

लिब्रे आफिस राइटर

LibreOffice writer एक तरह का Word Processors Software है इसमे आप Document File बनाते है जैसे MS word। इसका ऑफ़िस Writer का File Extension “.odt” होता है।

लिब्रे ऑफिस कैल्क

libre office calc एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमें स्प्रेडशीट बनाते है। यह एक प्रकार का स्प्रेडशीट प्रोग्राम है जैसा कि MS Excel में होता है।लीब्र ऑफ़िस Calc का File Extension “.ods” ही होता है।

लिब्रे ऑफिस इम्प्रेस

यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमे आप प्रेजेंटेशन बनाते है जैसे – MS PowerPoint ।लीब्र ऑफ़िस Impress का File Extension “.odp” होता है।

लिब्रे ऑफिस बेस

Libre office base मे Data Base तैयार किया जाता है जैसे – Microsoft Access।

लिब्रे ऑफिस मैथ

Libre office math में हम गणना सम्बन्धित कार्यो को करते है। इसमें गणना से सम्बंधित समस्त सूत्र उपलब्ध मिल जाते है।

लिब्रे ऑफिस ड्रा

Libre office draw में चित्र ग्राफिस आदि को डिजाइन किया जाता है। यह बिल्कुल MS paint के सामान होता है।

लिब्रे ऑफिस की विशेषताएं

libre office की बहुत सारी विशेषताएं है पर इसके witer नामक सॉफ्टवेयर में अपको बहुत सारी विशेषताएं देखने को मिल जाती जो इस प्रकार है–

Fast

लिब्रे ऑफिस तेजी से टेक्स्ट टाइपिंग में हमारी मदद करता है और साथ ही यह खुद से गलत हुए वर्ड्स को ठीक भी कर देता है। आप इसमें टेक्स्ट को की भी एडिट कर सकते है।

Mail Merge

आपको LibreOffice में आपको Mail Merge नाम का tool मिल जाता है जिसकी मदद से आप लेटर को बड़ी संख्या में प्रिंट कर सकते है

Auto correct

Libre office में writer नामक सॉफ्टवेयर टाइपिंग करते समय जो गलतियां होती है उन्हे अपने आप ठीक कर देता है।

Formating

यदि आप अपने डॉक्यूमेंट को अच्छा बनाना चाहते है तो आप witer नामक सॉफ्टवेयर में formatting tool ऑप्शन का प्रयोग करके अपने डॉक्यूमेंट को आकर्षक बना सकते है।

निष्कर्ष

दोस्तो जैसा की अपने देखा की मैने आज के अपने इस पोस्ट में अपको libre office से जुड़ी सभी जानकारी देने का प्रयास किया है।इसमें मैने आपको बहुत ही सरल शब्दो में सारी जानकारी देने का प्रयास किया है।मैने अपने पोस्ट में libre office क्या है?,इसको आप अपने लैपटाप व कंप्यूटर में कैसे डाउनलोड कर सकते है?,libre office के सॉफ्टवेयर कौन कौन से है?, Libre office की विशेषता क्या है? ये सभी जानकारी दिया है। दोस्तो मुझे उम्मीद है की अपको मेरे द्वारा दी गई यह सम्पूर्ण जानकारी पसंद आया होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version