Home Digital Marketing Social Media TikTok पर खुदको Famous कैसे करे Increase Followers on TikTok

TikTok पर खुदको Famous कैसे करे Increase Followers on TikTok

2
Increase Followers on TikTok

Increase Followers on TikTok – दोस्तों, मैंने अपने ब्लॉग पर Instagram और Twitter दो लेख बनाया था जिसपर मैंने बताया था कि Social Media पर खुद को कैसे Famous करे और Followers कैसे बढ़ाये| जिसे आप लोगो ने पढ़ा, उसके तरीके अपनायें और खूब सारा शेयर किया जिसके लिए मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ| इसी आधार पर मैंने आज TikTok User के लिए ये लेख पब्लिश किया है जिसमें आगे आप इसके बारे में बहुत कुछ जान सकते है|

हमारी आज की जो नईं जनरेशन है उन्हें हमेशा कुछ नया चाहिए| वे Facebook, Twitter के पुराने फीचर से बोर हो गए है उन्हें कुछ ऐसा चाहिए जिसमे उनका मन लगे| टिकटोक पर आपको ऐसे बहुत से नए फीचर मील जायेंगे जिसे आप काफी पसंद करेंगे| तो आईये सबसे पहले इस एप्प के बारे में जानते है|

TikTok क्या है?

What is TikTok? – वैसे तो इसके बारे में नए जनरेशन के लगभग सभी लोग जानते और इसका इस्तेमाल करते है फिर भी मैं आपको बता दूँ कि TikTok एक पोपुलर सोशल मीडिया एप्लीकेशन है जिसपर Video Creation और Sharing का फ़ीचर उपलब्ध है| इस एप्प के द्वारा आप लेटेस्ट और ट्रेंड गानों पर डांस का विडियो बनाकर इस एप्प पर शेयर कर सकते है, या फिर डायलॉग पर एक्शन कर, लेटेस्ट फ़िल्टर एफेक्ट, Slow Motion Video बनाकर शेयर कर सकते है|

इस App के द्वारा आप नए फ्रेंड्स भी बना सकते है और उनके बनाये गए विडियो को लाइक और शेयर कर सकते है| इसके अलावा आप अपने फ्रेंड के साथ Duet Video भी बना सकते है जो कि TikTok का बेस्ट फीचर है| TikTok पर ऐसे बहुत से सेलेब्रिटी भी है जिनके साथ आप Duet Video बना सकते है|

यह एप्प हमेशा Up to Date रहता है जिस पर आपको हमेशा ट्रेंड चीजों के फ़िल्टर, एफेक्ट और कम्पटीशन उपलब्ध रहते है| जिसमे आप भी भाग ले सकते है|

आईये इस एप्प के कुछ फायदे और नुकसान के बारे में जानते है-

TikTok App के फायदे

  • Short Videos शेयरिंग की सुविधा
  • Short Video बना सकते है
  • Personal Branding के लिए बेस्ट एप्लीकेशन
  • नए जनरेशन के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस अच्छा होना
  • ट्रेंड चीजों से अपडेट रहना
  • अच्छे विडियो जल्दी ट्रेंड कर जाता है
  • ज्यादा follower होने पर अच्छी कमाई की संभावना

इस एप्प के कुछ नुक्सान

  • अत्यधिक इस्तेमाल से समय की बर्बादी
  • सेल्फी विडियो कही पर भी बनाना खतरनाक हो सकता है|

एक बार इस एप्प को कुछ गलत एक्टिविटी के लिए बंद किये जा चूका है| इसका इस्तेमाल करे पर सभ्य तरीके से करें|

TikTok पर खुदको Famous कैसे करे?

Become Famous on TikTok – TikTok पर Famous होना कौन नहीं चाहता, एक बार आपका कोई विडियो फेमस हो गया तो आपको लोगो द्वारा ढेर सारा प्यार मिलता है| जिससे आपके followers भी बढ़ने लगते है| दोस्तों अच्छे follower होने से आपका सारा विडियो फेमस होता है और अच्छे विडियो से भी आपके follower बढ़ाते है, हमें दोनों पर फोकस करना चाहिए|

तो फिर आईये जानते है वो कौन-कौन से तरीके है जिससे हम TikTok पर फेमस हो सकते है| आपको निचे दिए गए सभी टॉपिक्स को ध्यान से पढना होगा और फिर उसे follow करना होगा, अगर आप ये सब करते है तो आपको फेमस होने से कोई रोक नहीं सकता है|

#1 Meaningful Username

इस एप्प पर सबसे ज्यादा गलती यह देखा गया है कि लोग अपना username बड़ा और बहुत ही अनसुलझे तरीके से बनाये हुए है| ऐसे username का उपयोग करे कि जिसे आसानी से किसी के भी जुबान पर आ सके और उन्हें याद भी रहे| दोस्तों दुनिया कि सबसे बड़ी कंपनी Apple है इसका नाम इतना आसान है कि दुनिया के किसी भी भाषा के लोग को एक बार बताएँगे तो उन्हें याद रहेगा| आपको भी कुछ ऐसा ही करना है|

सरल username रखने का एक फायदा यह भी है कि लोग TikTok से विडियो डाउनलोड कर दुसरे सोशल मीडिया पर भी शेयर करते है और आपको पता होगा कि उस विडियो पर username भी होता है| अगर वह username सरल होगा तो लोग आपको टिकटोक पर भी सर्च करेंगे और आपको follow भी करेंगे|

#2 Create Real & Attractive Profile

अगर आपको TikTok Profile देखने में अच्छा नहीं लगता तो उसे अभी अपडेट करे इसके लिए आपको निचे दिए गए बिन्दुओ पर ध्यान देना होगा-

  • Name और Username:- अपने प्रोफाइल में हमेशा अपना ही नाम रखे और उसी के आधार पर ही username बनाये|
  • Profile Photo/Video:- अपने प्रोफाइल पर हमेशा अपना ही फोटो या विडियो लगाये जिससे लोगो को आपके प्रोफाइल पर ट्रस्ट बढेगा और follow करने पर कोई संकोच नहीं करेंगे|
  • Profile Bio:- इसे थोडा प्रोफेशनल तरीके से लिखे और वही बाते लिखें तो आपके बनाये गए विडियो में झलके और लगे| आपके द्वारा बनाया गया bio थोडा यूनिक भी लगाना चाहिए|

इसके आलावा भी आप ऐसे लोगो कि प्रोफाइल देखे जो फेमस है आप उनके अनुसार भी Profile Set कर सकते है|

#3 Trending Hashtag पर Videos बनाये

TikTok Application पर जो भी ट्रेंड गाने या विडियो है उसपर ज्यादा फोकस कर विडियो बनाये| ऐसा इसलिए कि TikTok का सिस्टम ट्रेंड पर बने कंटेंट को सभी लोगो तक पहुंचता है| अगर आपको भी विडियो कुछ लोगो तक पहुँच जाता है तो लाइक और follower के बहुत चांस बनता है|

जब भी पोपुलर और ट्रेंड hashtag पर विडियो बनाये उस hashtag को अपने कैप्शन में जरूर लिखे जिससे TikTok को पता चल सके कि आप भी इस ट्रेंड पर काम कर रहे है|

#4 ओरिजिनल विडियो बनाकर शेयर करे

अगर आपके पास अच्छा टैलेंट है तो कोसिस करे कि आप जो भी विडियो शेयर कर रहे है वो आपके द्वारा बनाया गया हो, जिससे उस विडियो पर आपका पूर्ण रूप से अधिकार हो| दोस्तों TikTok पर विडियो बनाना बहुत ही सरल है शुरुआत में अगर आप विडियो पर एक्टिंग या डांस नहीं कर सकते तो किसी सोंग या डायलॉग पर Lips Sync कर वीडियो डाल सकते है|

#5 High Quality Video Upload करें

दोस्तों, TikTok पर विडियो कि क्वालिटी बहुत मायने रखती है| आप जो भी विडियो बनाये उसका Song, Dialogue और आपकी एक्शन के साथ आपका बनाया गया विडियो भी अच्छे क्वालिटी का होना चाहिए| इसलिए आप जो भी विडियो बनाये उसपर पहले थोडा रिहर्सल कर के ही बनाये ताकि लोगो को आपके द्वारा अच्छा कंटेंट देखने को मील सके|

अगर आप अच्छा करेंगे तो लोग आपसे सिखने के लिए आपको follow करेंगे और धीरे-धीरे आप फेमस हो जायेंगे|

#6 प्रतिदिन एक विडियो ज़रूर अपलोड करें

कोसिस करे कि हर रोज़ एक विडियो आपके प्रोफाइल से ज़रूर अपलोड हो| जितना विडियो अपलोड होगा उतना ही लोगो तक आपकी रीच बढेगी जिससे ढ़ेरों Views, Like और follower की संभावना हो सकती है| अगर आपके पास रोज़ के लिए समय नहीं मील पाता तो एक दिन टाइम निकलकर एक हफ्ते का विडियो बना ले और उसे रोजाना अपलोड करने के लिए schedule कर दे|

अगर आप एक दिन में बहुत से विडियो अपलोड करेंगे तो आपके follower irritate होकर आपको unfollow भी कर सकते है इस बात का ध्यान रखें|

#7 अपने Viewers के साथ कनेक्टिविटी बनायें

बहुत से लोग आपके विडियो को देखते होंगे उनमे से कुछ लोग उस विडियो पर कमेंट्स भी करते होंगे आप उनका ज़वाब अच्छे तरीके से दें और उनसे फीडबैक भी ले, ऐसा करने से Viewers और आपमें अच्छा कनेक्शन बना रहेगा| इसके साथ आप भी उनके विडियो को लाइक और कमेंट्स करते रहे|

#8 दुसरो के साथ Collaborate करें

आप अपने दोस्तों या दुसरे TikTok User के साथ Collaborate कर विडियो बना सकते है| अगर आप दोना ऐसा विडियो बनाकर अपलोड करते है तो आप दोनों के ऑडियंस तक आपकी पहुँच बन सकती है इससे नए follower अपने के बहुत ज्यादा चांसेस होते है|

बहुत ही कम बार देखा गया है कि कोई भी 50 हज़ार follower वाला यूजर किसी 100-150 follower वाले यूजर के साथ Collaborate किया हो| इसके लिए ऐसे लोगो को ढूंढे जिनका followers लगभग आपके बराबर हो| ये तरीका आप कई लोगो के साथ करते है तो आपको बहुत ही फायदा हो सकता है|

#9 सभी Social Media पर शेयर करें

TikTok के अलावा आप कई सारे Social Media जैसे- Facebook, Instagram, Twitter, Whatsapp इत्यादि का भी इस्तेमाल करते होंगे, उन सभी पर अपने TikTok Video को शेयर करते रहे| जिससे वहां के भी यूजर अगर TikTok का इस्तेमाल करते होंगे तो आपसे जरूर जुड़ेंगे|

आजकल तो स्टोरी शेयर का ज़माना है, इसपर TikTok के Video को लगा सकते है| इससे सभी प्लेटफार्म के लोग आपको जानने लगेंगे और आपको follow भी करेंगे|

#10 Influence Marketing करायें

इस तकनीक में आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ सकते है| Instagram, Facebook या TikTok पर ऐसे बहुत से फेमस प्रोफाइल होते है जिनके पास अच्छा-खासा follower होते है और जिनके पोस्ट पर बहुत ही engagement आते रहते है| आप उनसे कांटेक्ट कर अपना Profile Promote करने को बोल सकते है| वो आपके प्रोफाइल को अपने लाखो यूजर तक पहुंचा देते है| जिससे बहुत से follower आने लगते है|

मैंने Instagram पर कुछ लोगो को कांटेक्ट कर अपना प्रोफाइल प्रमोट कराया था, जिससे मुझे बहुत फायदा भी हुआ था| वो मेरे प्रोफाइल को अपने स्टोरी पर 24 घंटे के लिए पोस्ट किये थे जिसके लिए मुझे 100-500 रुपये देने पड़े थे|

इन 10 तरीकों के अलावा भी ऐसे भी ऐसे टेकनिक होते है जिसके द्वारा खुद के follower बढ़ाये जाते है| ये आप जितना TikTok का इस्तेमाल करेंगे उतना ही जानेंगे| इसके लिए आपको तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट भी करनी होगी| आपका जो भी एक्सपेरिमेंट सफल होगा वो हमें निचे कमेंट्स में बताये|

दोस्तों, अब मुझे उम्मीद है कि आपको Increase Followers on TikTok के ऊपर यह लेख आपको बहुत पसंद आया होगा, यदि आपको यह अच्छा लगा तो इसे अपने सभी दोस्तों को उनके Facebook, Instagram, Whatsapp पर भेज दे और खूब शेयर भी करे ताकि आपके द्वारा दूसरों को भी इससे मदद मील सके|

2 COMMENTS

  1. आपने टिकटोक फ़ालोअस बढ़ाने का बहुत ही बेहतरीन तरीक़ा बताया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version