कीबोर्ड क्या है? Keyboard in Hindi

9
what is keyboard in hindi

वैसे तो कीबोर्ड के बारे में लगभग सभी लोग थोड़ा बहुत जानते है| लगभग सभी ने इसको स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बैंक या घर पर देखा और इस्तेमाल किया ही होगा| परन्तु एक कंप्यूटर के स्टूडेंट अच्छी तरह जानते है कि कीबोर्ड के देखने और इस्तेमाल करने जैसे जानकारी हमारे लिए काफी नही है इसका एक अच्छा खासा उदाहरण और तकिनक है| इसीलिए आज का हमारा ये लेख कीबोर्ड क्या है? Keyboard in Hindi उन कंप्यूटर के स्टूडेंट को समर्पित है जो इसके बारे में और भी अच्छे से जानना चाहते है|

भारत में ऐसे बहुत से लोग है जो कीबोर्ड का इस्तेमाल तो करते है परन्तु इसके बारे में अच्छे से नहीं जानते| क्या हो कभी बड़े लेवल के इंटरव्यू में ये आसान सा सवाल पूंछ दे कि “Keyboard kya hai? और यह कितने प्रकार के होते है?” तो फिर आप क्या करेंगे? आप अपने हिसाब से बता तो देंगे पर उन्हें संतुस्टी नहीं मिलेगी| इससे अच्छा है ऐसे सवाल के लिए आप पहले से ही तैयार रहे|

कीबोर्ड क्या है?

Keyboard कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है, जो कंप्यूटर का पहला इनपुट डिवाइस माना जाता है| जिसके द्वारा एक यूजर कंप्यूटर को अपना आदेश दे सकता है| इस डिवाइस का इस्तेमाल ज्यादातर टाइपिंग के लिए होता है| इसके द्वारा आप कंप्यूटर में कुछ भी लिख सकते है| हमारा कंप्यूटर बिना डाटा इनपुट के कभी काम नही करता, कंप्यूटर को चलाने के लिए जो इनपुट डाटा का इन्तेजार रहता है उसे हम कीबोर्ड या माउस डिवाइस से दे सकते है|

Keyboard Keys

ऊपर दिया गया इमेज एक आम तौर पर देखे जाने वाला स्टैण्डर्ड कीबोर्ड है| ये कीबोर्ड ढेर सारे बटन का एक गुच्छा कि तरह होता है| सारे बटन का आलग अलग कार्य होता है जिनमे आपको numeric keypad, navigation and editing keys, directional keys, function keys, और escape key इत्यादि देखने को मिल जायेगा| निचे मैंने सभी कीस ग्रुप के बारे में बताया है आप उसे अच्छे से पढ़ लीजिये-

कीस टाइप

फंक्शन

Numeric Keypad किसी प्रकार के नंबर को इनपुट करने के लिए तथा कैलकुलेटर जैसे कार्य के लिए इसकी ज़रुरत होती है|
Navigation Keysपेज को ऊपर निचे पलटने के लिए तथा किसी भी फाइल को शुरू से अंतिम में देखने के लिए इसका इस्तेमाल होता है|
Editing Keysप्रोग्राम में किसी चीज को डिलीट अथवा इन्सर्ट करने के लिए इसे यूज़ किया जाता है|
Directional Keys कर्सर को ऊपर-निचे, दायें-बायें करने के लिए इस एरो बटन का प्रयोग करते है|
Function Keys फंक्शन कीस किसी प्रोग्राम में दिए गए फीचर के अनुसार काम करता है| F1 ज्यादातर प्रोग्राम में मदद के लिए यूज़ होता है|
Escape Keyकंप्यूटर पर किसी एक्टिव प्रोग्राम को बंद या पीछे जाने के लिए इस कीय का इस्तेमाल होता है|
Control and Alternate Keysये दोनों कीस किसी डॉक्यूमेंट को कण्ट्रोल या कोई एक्शन देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

 

इसके आलावा आपको और भी बेसिक कीय आपके कीबोर्ड पर मील जायेगा जैसे अल्फाबेट कीय यहाँ A लेकर Z तक सभी अक्षर दिए है| इसके इस्तेमाल से आप कोई भी वर्ड्स या सेंटेंस बना सकते है|

कीबोर्ड के प्रकार

आपको पता होना चाहिए कि जो Keyboard आप इस्तेमाल करते है उसके आलावा भी कई सारे कीबोर्ड होते है जो अपनी जगह इस्तेमाल किये जाते है| आमतौर पर कीबोर्ड निम्नलिखित प्रकार के होते है –

  • स्टैण्डर्ड कीबोर्ड
  • लैपटॉप कीबोर्ड
  • गेमिंग और मल्टीमीडिया कीबोर्ड
  • Thumb-sized Keyboard
  • वर्चुअल कीबोर्ड
  • फोल्डेबल कीबोर्ड

स्टैण्डर्ड कीबोर्ड

हमारे आसपास के लाइफ जैसे स्कूल, ऑफिस, बैंक या आपके घर पर ज्यादातर स्टैण्डर्ड कीबोर्ड का ही इस्तेमाल होता है| ऊपर कीबोर्ड को समझाने के लिए मैंने इसी इमेज का इस्तेमाल किया है| बेसिक तौर पर कंप्यूटर पर काम करने के लिए ये सबसे बेस्ट कीबोर्ड माना जाता है|

लैपटॉप कीबोर्ड

Laptop Keyboardलैपटॉप में इस्तेमाल किये जाने वाला ये कीबोर्ड का कोई fix साइज़ नही होता ये लैपटॉप के साइज़ और डिजाईन के अनुसार बनाये जाते है| ज्यादातर लैपटॉप को छोटा दिखाने के लिए राईट साइड वाला Numeric Keypad हटा दिया जाता है| अगर आप स्टैण्डर्ड कीबोर्ड का ज्यादा इस्तेमाल कर लेने के बाद लैपटॉप कीबोर्ड का इस्तेमाल करने जायेंगे तो आपको बहुत समस्या फील होगा क्यूँकि छोटा करने के लिए इसकी दुरी को भी सिकोड़ दिया जाता है|

गेमिंग और मल्टीमीडिया कीबोर्ड

Gaming and Multimedia Keyboardअगर आप अपना कंप्यूटर गेम खेलने और म्यूजिक, विडियो से मनोरंजन करना चाहते है तो आपको इस कीबोर्ड कि ज़रुरत होगी| इस कीबोर्ड में गेम खेलने के लिए Keys पर गेम के डायरेक्शन बने होते है जिससे आपको गेम खेलने में आसानी होगी| म्यूजिक के लिए इसमें एक्स्ट्रा बटन दिए रहते है जिससे आप म्यूजिक को आगे या पीछे बदल सकते है| साथ ही वॉल्यूम के लिए भी अलग से बटन दिए रहते है| ऐसे कीबोर्ड को काफी मज़बूती से इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाता है क्यूँकि गेम खेलने वाले लोग इसके बटन को बहुत तेज़ी से इस्तेमाल करते है|

Thumb-sized Keyboard

Thumb-sized keyboardइस टाइप के कीबोर्ड ज्यादातर PDAs और Smartphones में इस्तेमाल करने के लिए बनाये जाते है| अपने qwerty phones को तो देखा ही होगा उसमे बहुत ही छोटे-छोटे कीबोर्ड टाइप के बटन होते है ये इसी के अंतर्गत आते है| जब टच स्क्रीन की टेक्नोलॉजी नही थी टैब ऐसे फ़ोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता था| अल्फाबेट के सारे बटन एकदम स्टैण्डर्ड कीबोर्ड कि तरह ही होते है और इसपर टाइप करने में भी काफी आसानी होती थी क्यूंकि सारे बटन कहा है ये हमारे दिमाग में पहले से ही होता था|

वर्चुअल कीबोर्ड

Virtual keyboadVirtual Keyboard भी एक इनपुट डिवाइस है लेकिन इसमें कोई फिजिकल बटन नहीं होता है| ये कीबोर्ड ना ही किसी तार से कनेक्ट होता है और ना ही इसका बटन कभी ख़राब होता है| ये ऑप्टिकल लाइट कि मदद से हमारे इनपुट को कंप्यूटर तक भेजता है| इस कीबोर्ड को आप कही भी प्लेन जगह पर बना कर इस्तेमाल कर सकते है| ये एकदम टच स्क्रीन कि तरह काम करता है| आप अपने हिसाब से इसके कीबोर्ड को छोटा या बड़ा कर सकते है|

फोल्डेबल कीबोर्ड

Foldable Keyboard Foldable Keyboard भी कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है लेकिन इसे चाहे जैसे मोड़ कर किसी बॉक्स में रखकर कही भी लेकर जा सकते है| ट्रेवल में जाने के लिए ये सबसे अच्छा कीबोर्ड होता है जब चाहो इससे रोल कर पैक कर दो और जब चाहो खोल कर इस्तेमाल कर लो| ज्यादातर ऐसे कीबोर्ड वाटरप्रूफ होते है मतलब आपका हाथ भीगा भी हो तो इसपर अच्छे से टाइपिंग कर सकते है| इसके बटन काफी सॉफ्ट होते है जायद से ज्यादा टाइप करने पर भी आपकी उंगलिया नही दुखेंगी|

 

कीबोर्ड के शार्टकट Keys

शार्टकट Keys
उसका कार्य
Alt + Fखुले प्रोग्राम का फाइल मेनू आप्शन
Alt + Eखुले प्रोग्राम पर एडिट का आप्शन
F1हेल्प बटन
Ctrl + Aसेलेक्ट आल टेक्स्ट या फाइल
Ctrl + Xसिलेक्टेड आइटम का कट आप्शन
Shift + Delसिलेक्टेड आइटम का कट आप्शन
Ctrl + Cसिलेक्टेड आइटम को कॉपी करना
Ctrl + Insसिलेक्टेड आइटम को कॉपी करना
Ctrl + Vपेस्ट
Shift + Insपेस्ट
Ctrl + Right arrowएकबार में एक वर्ड तक राईट मूव करना
Ctrl + Left arrowएकबार में एक वर्ड तक लेफ्ट मूव करना
Ctrl + Pडॉक्यूमेंट को प्रिंट करना
Homeशुरुआती लाइन पर जाये
Ctrl + Homeपुरे फाइल के शुरुआती लाइन पर जाएँ
Endअंतिम लाइन पर जाये
Ctrl + Endपुरे फाइल के अंतिम लाइन पर जाएँ
Shift + Homeयहाँ से शुरू तक सभी टेक्स्ट को हाईलाइट करे
Shift + Endयहाँ से अंतिम तक सभी टेक्स्ट को हाईलाइट करे

 

हिंदी के कीबोर्ड – Keyboard in Hindi

कंप्यूटर में हिंदी में टाइप करने के लिए अलग से कीबोर्ड आते है जिसपर हिंदी अक्षरमाला के साथ अंग्रेजी के अक्षर भी होते है| इसके बटन पर बने अक्षरों को देख-देख कर आप हिंदी में टाइपिंग करना सींख सकते है|

Keyboard in Hindi

कंप्यूटर में Hindi Keyboard को ऑन करने के लिए इसके कण्ट्रोल पैनल में एक सेटिंग करनी पड़ती है| आपको बस कण्ट्रोल पैनल में जाकर लैंग्वेज वाले आप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद Add a language पर क्लिक कर हिंदी लैंग्वेज को add कर ले| उसको सेट करने के बाद अपने अपने सिस्टम पर जहाँ टाइम दिखता है वहां से लैंग्वेज बदलकर हिंदी कर ले अब आपका हिंदी वाला कीबोर्ड काम करने लगेगा|

दोस्तों, अब आपको कीबोर्ड के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा और अब तो आप कुछ ही दिनों में हिंदी में टाइपिंग करना भी सींख लेंगे इसके लिए आपको बस प्रक्टिस कि ज़रूरत पड़ेगी| जितना टाइम आप टाइपिंग पर देंगे उतना ही अच्छे से और तेज़ लिख पाएंगे|

मुझे उम्मीद है कि हमारा आज का लेख आपको बहुत पसंद आया होगा| आप हमें कमेंट्स कर बताये कि आपको ये पोस्ट कैसा लगा| साथ ही इस पोस्ट को भी शेयर करना ना भूले इससे आपके साथ दुसरो का भी नॉलेज बढेगा|

9 COMMENTS

  1. आपने Keyboard के बारे में बहुत ही अच्छा जानकारी प्रदान किया हाई, इसी तरह लोगों को कुछ ना कुछ सिखाते रहिए आपका धन्यबाद ।

  2. बहोत ही शानदार तरीके के वर्णन किया है. ऐसे ही अच्छे लेखन बनाते रहो….

  3. धन्यवाद आपने की बोर्ड के बारे में अच्छी जानकारी दी इससे Key Board के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला

  4. इसमे बहुत सारे अच्छी इन्फॉर्मेशन दे गई जो युजफुल रहेगी ब्लॉग बहुत पसंद आ गया.Thank you so much

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here