Home Apps Resso App क्या है? और इसके फीचर क्या-क्या है?

Resso App क्या है? और इसके फीचर क्या-क्या है?

0
Resso App in hindi

नमस्कार दोस्तों, दोस्तो आज हम अपने ब्लाग में Resso ऐप के बारे में बात करेंगे। मैं अपने इस ब्लॉग में आपको resso ऐप क्या, इसके फीचर्स कौन कौन से है और साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी दूंगा तो दोस्तो resso के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए मेरे इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़े। स्वागत है आपका हमारा सपोर्ट ब्लॉग पर। Resso एक म्यूजिक एप्लीकेशन है। यह एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करके के हम म्यूजिक को एन्जॉय कर पाते है। आप इस ऐप के जरिए नॉन स्टॉप म्यूजिक एन्जॉय कर सकते है।

तो दोस्तों इस पोस्ट में हम सबसे पहले जाएंगे की Resso Music ऐप क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते है? यह एप्लीकेशन कब लांच हुआ था? इसमें किस तरह के म्यूजिक मिलते हैं अपको? क्या यह एप्लीकेशन हमारे लिए सेफ है? इसके ओनर कौन हैं? और इसके कैसे डाउनलोड करें? यह सभी जानकारी दूंगा तो चलिए सबसे पहले जानते है resso ऐप क्या है?–

दोस्तों मै उम्मीद करता हूं की आपको मेरा यह पोस्ट पसंद आएगा और अपको इसके जरिए आपको सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

Resso App क्या है?

दोस्तो रेसो एक म्यूजिक एप्लीकेशन है, जिसमें हम बहुत तरह तरह के गाने को सुन पाते है। यह समझ लीजिए टिकटॉक के इंटरफ़ेस की तरह है, इसीलिए हम इसे टिक टॉक म्यूजिक एप्लीकेशन भी कह सकते है। आप एक इस ऐप के द्वारा किसी भी सांग को आसानी से सुन सकते है। देखा जाए तो यह एक प्रकार की Slide Up सांग एप्लीकेशन है ,जिसमें हम Slide Up करके तरह तरह के गाने को प्ले कर पाते है और साथ ही साथ सभी नए म्यूजिक को एन्जॉय भी कर पाते है।resso एक Moon Video Inc. कंपनी है। यह एक म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन है, जो की 2021 मार्च में लांच की गई थी। अपने इसके एड को यूट्यूब पर जरूर देखा होगा कभी न कभी, देखा जाए तो resse टिक टॉक जैसी एप्लीकेशन की तरह दिखती है, और tiktok के बारे में तो जरूर से जानते होंगे जो अपने टाइम में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर था।

रेसो ऐप को डाउनलोड कैसे करे?

Resso ऐप को आप Play Store से बहुत ही आसनी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के कुछ ही समय में 100 million+ यूजर हो गए है यानी इसे 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगो के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। इस एप्लिकेशन की साइज की बात करे तो 28 MB है जो की हो सकता है की नए अपडेट के साथ बढ़ जाए। Resso ऐप एंड्राइड के 5 वर्जन से ऊपर के सभी वर्जन में सपोर्ट करता है। इसकी रेटिंग भी 4.3 की है। तो इन सभी फैक्टर्स को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह एक बहुत ही अच्छा म्यूजिक ऐप है जो लोगो द्वारा पसंद भी किया जा रहा है।

Resso Music App के फीचर्स–

1. Language

Resso App आपको कई सारी भाषाओं में देखने को मिल जाती है। यहां पर अपको अपने स्टेट की भाषा जरूर से देखने को मिल जाएगी क्युकी यह कई भाषाओ में उपलब्ध है। उदाहरण के तौर पर- इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलगु, पंजाबी , हरयाणवी एंड भोजपुरी इत्यादि भाषाएं देखने को मिल जाती है।

2. Songs

रेसो ऐप में अपको 50 मिलियन से भी ज्यादा गाने इन सभी भाषाओं में सुनने को मिल जाएंगे,और 50 मिलियन नंबर अपने आप में एक बहुत बड़ा नंबर है।इससे हम बहुत सारे गाने को एक साथ एक ही प्लेटफार्म पर सुन सकते है और हमें किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की जरुरत नहीं है।

3. Slide up

Resso एप्लीकेशन में अपको एक बहुत अच्छा फीचर देखने को मिलता है जो किसी और म्यूजिक एप्लीकेशन में उपलब्ध नही है। इसमें आपको slide up का ऑप्टिन मिलता है जिससे आप केवल slide करके गाने को बदल सकते है, जो ज्यादातर हमे शार्ट वीडियो एप्लीकेशन में ही देखने को मिलता है ।यह फीचर जो इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन में शामिल किया गया है वो काफी अलग है। साथ ही इसमें आपको इसमें बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते है जिससे आप किसी भी सॉन्ग को Like, Share, Comment के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह अपने आप में एक बहुत बढ़िया और इसी फीचर है क्युकी किसी म्यूजिक एप्लीकेशन पर आप सभी सोंग डाउनलोड भी नहीं कर पाते है।

4. Explore

इसके Explore ऑप्शन के माध्यम से हम बहुत तरह के Songs को देख सकते है।साथ ही सबसे अच्छी चीज यह है की हम इसमें अपने मूड के अनुसार भी गाने सुन सकते है और एंजॉय कर सकते है।

5.Genre

इसमें हम सारे सांग्स को एक केटेगरी के अनुसार भी सांग्स को इस्तेमाल कर पाएँगे। जैसे Hip Hop,Pop, Bollywood, Electronic, Rock, Decade, Alternative देखने को मिल जाते है जिससे की हम अपने मनपसन्द गाने ढूंढ पाते है। साथ ही इससे हमे अपने फेवरेट सोंग को देखने में आसानी भी हो जाती है।

6.Scene

Resso में अपको scene ऑप्शन देखने को मिलता है जो की Songs को Categories करने का बेहतरीन ऑप्शन है।जिससे की हम Work और Scene के अनुसार अपने पसंद के गाने ढूंढ सकते है। उदाहरण के तौर पर– Sleep, Chill, Girl Power, Game On, Late Night, Let’s Dance, Hangout and Workout इत्यादि देखने को मिल जाता हैं ।कभी कभी हम अपना कोई काम करते हुए गाने सुनना चाहते हैं तो हम उसी के अनुसार अपने गाने सुन सकते है।

निष्कर्ष–

तो दोस्तों आज हमने अपने इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि, रेसो एप्लीकेशन क्या है? आप इसका इस्तेमाल कैसे करें? यह एप्लीकेशन कौन से Country की है? यह कब लांच हुई? इसमें आपको किस तरह के म्यूजिक सुनने को मिलते हैं? क्या यह एप्लीकेशन Use करने के लिए Safe है? इस एप्लीकेशन को कैसे डाउनलोड करें? और साथ ही साथ इसके बहुत सारे फीचर के बारे में जाना।दोस्तो मैं आशा करता हूँ, कि यह मेरा पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा और साथ ही साथ मेरे द्वारा दी गई यह सम्पूर्ण जानकारी पसन्द आई होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version