Home Digital Marketing Social Media जानिए, YouTube के कुछ रोचक जानकारी

जानिए, YouTube के कुछ रोचक जानकारी [Tips & Tricks]

0

अगर आप भी यूट्यूब के शौक़ीन है तो अब इसे इस्तेमाल करने से पहले उसके कुछ रोचक जानकारी को अच्छी तरह से जान ले| Alexa के अनुसार यूट्यूब, गूगल के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दूसरी वेबसाईट है| यह एक विडियो स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट वेबसाइट है| आज हम आपके लिए कुछ ऐसे यूट्यूब के कुछ रोचक जानकारी लेकर आये है जिसे आप ज़रूर जानना चाहेंगे|

यूट्यूब के सामान्य कीबोर्ड शार्टकट

  • स्पेसबार – पौस/प्ले
  • F – फुलस्क्रीन
  • Esc – फुलस्क्रीन को बंद करे
  • 0(zero) या Home key – विडियो को एकदम शुरू में ले जाये
  • End key – विडियो को अंत में ले जाये
  • Right Arrow key – 5 सेकंड आगे भगाए
  • Left Arrow key – 5 सेकंड पीछे ले जाये
  • Up और Down key – आवाज़ को घटाए और बढ़ाये
  • 1 से 9 keys – विडियो को 10% से 90% पर ले जाये

किसी भी विडिओ को GIF में बदले

अगर आप यूट्यूब के किसी भी विडियो के दृश्य को GIF में बदलना चाहते है तो आपको सिर्फ यूट्यूब के आगे gif लगाना पड़ेगा| जैसे- अगर आपका लिंक https://www.youtube.com/watch?v=DU6IdS2gVog के किसी भी दृश्य को GIF में बदलना चाहते है तो आपको लिंक में https://www.gifyoutube.com/watch?v=DU6IdS2gVog लगाकर एन्टर कर दे, जिसके बाद एक नया GIF टूल पेज खुल जायेगा| जहाँ से आप gif बना सकते है|

Youtube gif tool www.www.techactive.in

डाउनलोड करे किसी भी यूट्यूब विडियो को

अब आप किसी भी विडियो को यूट्यूब से डाउनलोड करके उसे बाद में देख सकते है, इसके लिए आपको सिर्फ लिंक में यूट्यूब के आगे ss लगाना पड़ेगा| जैसे- आपको अगर इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=DU6IdS2gVog के विडियो को डाउनलोड करना है तो सिर्फ आपको यूट्यूब के आगे https://www.ssyoutube.com/watch?v=DU6IdS2gVog लगाकर एन्टर दबाना होगा, एक नया पेज खुलेगा जहा से आप उस विडियो को डाउनलोड कर सकते है|

इसके साथ एक और भी तरीका है विडियो को डाउनलोड करने का जैसे-

किसी भी विडियो को अपनेआप रिपीट मोड पर करे

कुछ विडियो हमें इतने पसंद आ जाते है कि उसे हम बार-बार देखना चाहते है| इसके लिए आपको पेज रीलोड करने की कोई ज़रुरत नहीं है, बस आपको लिंक www.youtuberepeater.com पर जाकर अपने विडियो को प्ले कर सकते है, या इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=wPxqcq6Byq0 को लूप करना चाहते है तो बस आपको उस लिंक में यूट्यूब के आगे https://www.youtuberepeater.com/watch?v=wPxqcq6Byq0 लगाकर एन्टर दबा दीजिये, अब आपका विडियो तबतक रिपीट करेगा जबतक आप उसे बंद न कर दे|

ब्लॉक विडियो को कैसे देखे

कभी-कभी ऐसी समस्या आ जाती है कि जिस विडियो को आप देखना चाहते है, वो आपके देश में ब्लॉक होता है| जिसे आप अपने यहाँ से नहीं देख सकते पर इसका भी जुगाड़ है| आपको बस लिंक में एक साधारण सा बदलाव करना होगा| जैसे- दिए गए लिंक https://www.youtube.com/watch/?v=dD40FXFhuag को इस लिंक https://www.youtube.com/v/dD40FXFhuag में बदलना होगा| इसके बाद आप उस विडियो को आसानी से देख सकते है|

विडियो शेयर करे अपने मनचाहे पॉइंट से

ज्यादातर लोग विडियो को पूरा देखना पसंद नहीं करते है| इसके लिए आप किसी भी यूट्यूब विडियो को अपने मनचाहे समय से फेसबुक ट्विटर जैसे साईटो पर शेयर कर सकते है| आपको जिस पॉइंट से विडियो शेयर करना हो वहां पर राईट क्लिक कर copy video URL at current time पर क्लिक करके जहा शेयर करना हो वहां पेस्ट कर दीजिये|

यूट्यूब के कुछ बेसिक सेटिंग

यूट्यूब के कुछ और भी बेसिक सेटिंग है जो आपको पता होना चाहिए| जैसे- विडियो क्वालिटी में HD, FHD या नॉर्मल साइज़ की सेटिंग कर सकते है, स्पीड से विडियो की स्पीड को घटा/बढ़ा सकते है, तथा autoplay को चालू या बंद कर सकते है|

दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये लेख काफी पसंद आया होगा| यदि आपके पास भी यूट्यूब के कोई सुझाव या जानकारी है तो यहाँ कमेंट कर सकते है, और इसे शेयर करना न भूले|

Exit mobile version