Quora क्या हैं? कोरा का उपयोग और इसके फायदे क्या-क्या हैं?

0
Quora kya hai

Quora क्या हैं? जब भी मन में कोई सवाल आता हैं तो सबसे पहले मन में कोरा का नाम आता हैं। क्‍योंकि कोरा एक Question and Qnswer (Q&A) बेवसाईट हैं। इस वेबसाइट पर हिंदी अंग्रेजी भाषाओं में अपने सवाल को पूछा जा सकता हैं जो कि दुनिया में बहुत ही चर्चित सवाल जवाब वाले वेबसाइट के लिस्ट आता हैं।

यदि आप भी कोरा के बारे में जानना चाहते हैं और कोरा का उपयोग कैसे किया जाता हैं। कोरा पर सवाल जवाब कैसे किया जाता हैं। कोरा पर जवाब किसके द्वारा दिया जाता हैं। इस तरह के सवाल आपके मन में हैं तो इस लेख में आपको कोरा के बारे में और कोरा से संबंधित सवालों के बारे में इस लेख में नीचे विस्तार से मिलने वाला हैं।

  • Quora kya hai
  • कोरा का इतिहास
  • कोरा का उपयोग
  • कोरा के फायदे

Quora क्या हैं?

कोरा डॉट कॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट हैं। जिस पर हिंदी और अंग्रेजी में आप अपने सवाल पूछ सकते हैं तथा आप सवालों के जवाब भी दे सकते हैं। कोरा दुनिया का सबसे प्रसिद्ध सवाल जवाब करने या देने के लिए सबसे बेहतर वेबसाइट हैं। जिस पर दुनिया के लोग आ करके अपना सवाल पूछते हैं या फिर आप किसी भी क्षेत्र में अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप सवालों का जवाब अपना अकाउंट बना करके दे सकते हैं।

पहले कोरा का इस्तेमाल केवल अंग्रेजी भाषा में ही किया जा सकता था। लेकिन वर्तमान समय में कोरा पर आप हिंदी में भी सवाल पूछ सकते हैं और उसका जवाब भी हिंदी में पा सकते हैं। कोरा पर आपको ढेर सारे तरह के जवाब लोगों के द्वारा मिलता हैं। जिसकी सहायता से आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो उसका बेहतर जानकारी या उत्तर पा सकते हैं।

कोरा का इतिहास

कोरा का इतिहास बहुत ज्यादा पुराना नहीं हैं। इस वेबसाइट को 25 जून 2009 को स्थापित किया गया था। जिसको कुछ ही दिनों बाद 21 जून 2010 को इसे पब्लिक यानी लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया। कोरा वर्तमान समय में एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर वेबसाइट बन गया हैं। जिस पर ढेर सारे लोग आकर के अपने प्रोडक्ट या फिर अपने व्यापार संबंधी व्यवसाय संबंधी या आप एक ब्लॉगर हैं तो कोरा से आप अच्छे खासे traffic फ्री में अपने वेबसाइट के लिए ला सकते हैं। आप एक यूट्यूब पर हैं तो भी आप कोरा से आप अपने channel के लिए viewer कोरा का इस्तेमाल करकें ला सकते हैं।

कोरा का उपयोग

जहां तक कोरा के उपयोग की बात की जाए तो कोरा पर सवाल जवाब तो पूछ हीं सकते हैं। यदि आपको किसी खास क्षेत्र में जानकारी हैं जैसे कि आप स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखते हैं फाइनेंस के बारे में जानकारी रखते हैं टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी रखते हैं तो आप इस पर अपना एक अकाउंट बना सकते हैं। एक अकाउंट बनाने के बाद आप लोगों की सहायता कर सकते हैं। जिसके माध्यम से आप अपने लिए यहां से कुछ कमाई भी कर सकते हैं। यदि आप किसी व्यक्ति की किसी सवालों का जवाब देते हैं तो धीरे-धीरे जैसे जैसे आपके फॉलोवर्स बढ़ते जाएंगे तब आप अपने व्यापार से संबंधित जानकारी को भी लोगों के पास पहुंचा सकते हैं। जिससे आपका जिस क्षेत्र का भी व्यापार हैं उसमें वृद्धि हो सकता हैं। इसलिए कोरा व्यापार की दृष्टि से भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं।

कोरा के फायदे

  • कोरा पर अपने ढेर सारे फॉलोअर्स बना करके आप अपने आप को पॉपुलर कर सकते हैं।
  • अपने प्रोडक्ट्स व्यापार को विकसित कर सकते हैं।
  • आप एक ब्लॉगर हैं तो आप अपने ब्लॉग पर ढेर सारा ट्रैफिक ला सकते हैं।
  • कोरा से पैसा कमा सकते हैं।
  • कोरा से आप अपने जानकारी को बढ़ा सकते हैं।
  • कोरा से आप अपने जानकारी को लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

कोरा का मालिक कौन हैं?

कोरा एक रजिस्टर्ड कंपनी हैं जिसका चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर Adam D’Angelo हैं। कोरा के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर Kelly Battles हैं। कोरा डॉट कॉम इस समय पूरी दुनिया में लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें कुल एंप्लॉय की संख्या लगभग 800 हैं। कोरा एक यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की कंपनी हैं। जोकि अमेरिका के माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया शहर में स्थित हैं। कोरा की कुल रेवेन्यू लगभग डॉलर 20 मिलियन से ज्यादा हैं। कोरा वेबसाइट को Python, C++, सी language में तैयार किया गया हैं।

Blogger से Free में Blog कैसे बनाये? – [100% Free, Step-by-Step Guide]

कोरा एक विश्वस्तरीय क्वेश्चन आंसर मुहैंया कराने वाले वेबसाइट हैं। जिसमें इंग्लिश हिंदी के अलावा इंडोनेशिया नीदरलैंड फ्रांसिस मराठी गुजराती polski एवं दुनिया के कुछ अन्य प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध हैं।

कोरा से ब्लॉग के लिए टॉपिक कैसे सर्च करें?

यदि आप एक ब्लॉगर हैं तो कोरा से आप अपने लिए टॉपिक सर्च कर सकते हैं। उसके लिए कोरा वेबसाइट को ओपन करने के बाद सर्च बॉक्स में अपना जो भी कैटेगरी हैं उसको डालकर उससे संबंधित सवालों को हिंदी अंग्रेजी में खोज सकते हैं। साथ ही इसमें आपको ऑप्शन मिलता हैं कि आप पिछले 1 महीने का पूछे गए सवाल 1 साल का या 1 दिन पहले का पूछे गए सवाल को देखना चाहते हैं तो इसका भी आप आसानी से चयन कर सकते हैं। मैं अपने वेबसाईट के लिए कोरा डॉट कॉम वेबसाईट का उपयोग करता हूँ। क्‍योंकि कोरा से अच्‍छा टॉपिक मिल जाता हैं जो कि आने वाले समय में काफी बेहतर होता हैं।

सारांश Quora kya hai?

कोरा क्या हैं के बारे में इस लेख में पूरी जानकारी दी गई हैं जिसमें कोरा क्या हैं कोरा का इतिहास क्या हैं कोरा का उपयोग कोरा के फायदे एवं कोरा से संबंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया गया हैं। फिर भी आपके मन में कोरा से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल हैं तो कृपया कमेंट करके अपना राय जरूर दें और कोरा के बारे में दी गई जानकारी आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने दोस्त मित्रों के साथ शेयर भी जरूर करें।

About Author(Guest Post)

मैं रविशंकर तिवारी MBA (IT) एक प्रोफेशलन ब्‍लॉगर हूँ। मैं हिन्‍दी में Technology, Computer, Online Earning , Internet, Microsoft Word, Microsoft Excel, SEO, and Blogging के बारें में जानकारी साझा करता हूँ। मेरे ब्‍लॉग का नाम www.gyanitechraviji.com हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here