Youtube Kids app क्या है? यह किस काम आता है?

1
Youtube Kids App

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट लेख में मैं आपको बताऊंगा कि Youtube Kids App क्या है? आप इसके कैसे इस्तेमाल कर सकते है? Youtube Kids को कैसे डाउनलोड करते हैं? ये सभी जानकारी मैं आज अपने इस पोस्ट के माध्यम से दूंगा तो दोस्तो Youtube Kids ऐप के बारे में अंत तक जानने के लिए मेरे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

Youtube Kids App क्या है? यह किस काम आता है?

दोस्तों आप सभी youtube app के बारे में जानते ही होंगे ठीक वैसे ही यूट्यूब Kid App भी है इस एप्प का नाम जैसा है, वैसा ही इसका काम है। यानि यह ऐप बच्चो के लिए बनाया गया है। Youtube kid एप्लीकेशन को बच्चों के लिए एक खास तरीके से बनाया गया है ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि आप भी जानते हैं कि इंटरनेट पर बहुत तरह की अच्छी ओर बुरी चीजे उपलब्ध होती है, जिनमें अपको एडल्ट और न जाने कितनी गलत चीजे देखने को मिलेगी जो बच्चो के लिए हार्मफुल माना जाता और जिन्हें देखने से बच्चों के दिमाग पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

इसी प्रयास के लिए Youtube kid नामक एप्लिकेशन को लॉन्च किया है क्योंकि जैसा की अपको पता ही यूट्यूब बच्चों की फेवरेट apps में से एक होती है, जिसमे बहुत सारा एडल्ट कंटेंट मौजुद होता है। इसलिए इसी बात का ध्यान रखते हुए google ने ठीक youtube जैसी ही एक एप्लीकेशन लांच किया जिसका नाम youtube kids app है। यह ऐप youtube के एप्लीकेशन से काफी अलग है।इसमें आपको केवल और केवल बच्चों की देखने लायक वीडियो ही मिलती है उदाहरण के तौर पर एजुकेशन वीडीओ ,समाचार,कार्टून वीडियो, शिक्षा वीडियो, आदि।

इसमें आपको बच्चों की एज के हिसाब से कंटेंट देखने को मिलता है। इसलिए आपके बच्चों की उम्र चाहे जो भी हो, वो youtube kid एप्प का इस्तेमाल कर सकते है और इंटरनेट पर मौजूद गन्दी चीजों से दूर रहकर बहुत कुछ सिख सकते है।तो दोस्तो अगर आपके घर भी बच्चे है और वह इंटरनेट का इस्तेमाल करते है तो आपको अपने घर के बच्चो या खुद के बच्चे के लिए अपने मोबाइल में या अपने बच्चे के फोन में जरूर इनस्टॉल करके रखना चाहिए, क्योंकि इसका इस्तेमाल करके आपके बच्चे बहुत सारी अच्छी चीजे सिख सकते है इसमें वह बहुत सारी पढ़ाई और शिक्षा देने वाले वीडियो देख पाते है। इसके साथ ही दोस्तो आप इस एप्प में अगर अपनी जीमेल से लॉगिन करते है, तो आप साथ ही साथ यह भी तय कर सकते है की जब आपके बच्चे इस एप्प को इस्तेमाल करे तो उन्हें किस प्रकार के वीडियो दिखाने है, और आपको इस ऐप में जो वीडियो पसंद ना आये, उन्हें आप ब्लॉक कर सकते है, साथ ही साथ आप अपनी इच्छा अनुसार बहुत सारी लिमिट्स भी लगा सकते है, ताकि आपके बच्चे ज्यादा समय तक मोबाईल का या इस एप्प को यूज़ ना कर सके।

तो दोस्तो मुझे उम्मीद है की अभी तक आप अच्छे से जान गए होंगे कि youtube kid एप्प क्या है? यह काम आती है? तो चलिए अब यह जान लेते है की आप youtube kid को कैसे डाउनलोड कर सकते है?

Youtube Kids ऐप डाउनलोड कैसे करे? इसका इस्तेमाल कैसे करे?

दोस्तो Youtube kid app को डाउनलोड करना और इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है जो इस प्रकार है आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर youtube kid एप्प को सर्च करके डाउनलोड करना होगा।डाउनलोड करने बाद इसे ओपन करे। उसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे आपको उसमे से I’M A PARENT पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको अपने खुद के जन्म का साल डालकर OK करना होगा प उसके बाद Confirm पर क्लिक होगा। फिर आपको एक वीडियो ट्यूटोरियल दिखाया जाएगा, जिसमे आपको बताया जाएगा कि आप कैसे इस एप्प का इस्तेमाल कर सकते है। यहां आपको next आइकॉन पर क्लिक करना है।

उसके बाद आपको इसमें अपने Gmail से sign in करने के लिए कहा जायेगा, यहां अपको ऑप्शन मिलता है की आप चाहे तो अपने खुद के gmail id से इसमें लोगिन कर सकते है,या इसे skip कर सकते है। लेकिन दोस्तो मेरी यही सलाह रहेगी की आप इसे skip नही करे क्युकी इसके जरिए आप खुद यह तय कर सकते है कि आप अपने बच्चे को कौन से वीडियो दिखाना चाहते है साथ ही आप जिन वीडियो को पसंद नही करते है, उन्हें ब्लॉक कर सकते है।फिर आपको अपने बच्चे की एज रेंज सेलेक्ट करना होता है।

उसके बाद आपको YouTube kid app की term and conditions accept करना है।इसके बाद यह एप्प यूज़ करने के लिए तैयार हो जाएगा।साथ ही अगर आप चाहे तो इसकी सेटिंग्स में जाकर भी कुछ लिमिट्स लगा सकते है, ताकि आपके बच्चे ज्यादा समय तक इस एप्प को यूज़ न कर सके।

निष्कर्ष–

दोस्तों, मैंने आज अपने इस पोस्ट के जरिए आपको YouTube kid app के बारे में जानकारी दी है। मैने आपको अपने इस छोटे से लेख के माध्यम से बहुत ही सरल और कम शब्दो में यूट्यूब किड्स ऐप क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करते है? यह किस काम आता है? आप इसे कैसे डाउनलोड करते हैं? और साथ ही यह आपके बच्चे के लिए कितना बेहतर ऐप है?यह सभी जानकारी दी है उम्मीद है दोस्तो आपको मेरा यह पोस्ट पसन्द आया होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here