Vedantu App क्या है? इस एप्प के फीचर्स क्या-क्या है?

0
Vedantu App Hindi

नमस्कार दोस्तो, आज के हमारे पोस्ट का विषय है Vedantu app क्या है और इसके फीचर्स क्या क्या है? जिसमे मैं आपको Vedantu app से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने का प्रयास करूंगा तो दोस्तो Vedantu app के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए मेरे इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Vedantu App क्या है?

दोस्तो Vedantu एक भारत का e-learning app है, जिसका इस्तेमाल class 1 से class 12 तक के बच्चे live classes अटेंड करने के लिए करते है।देखा जाए तो ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐप भारत का सबसे तेज़ी से उभरता एजुकेशनल प्लेटफार्म बन गया है अपको इसमें लाइव क्लासेज के साथ ही साथ study material भी मिल जाते है,बच्चों के लिए Test, Scholarship, Quiz, इत्यादि जैसे सुविधाएं मौजूद है। Vedantu App आपको NEET, JEE, IIT, ICSE, CBSE, अन्य बोर्ड के अनुसार study materials उपलब्ध कराता है। आपको मेरे इस पोस्ट में Vedantu App के बारे में पर्याप्त जानकारियां मिलेंगी, तो चलिए सबसे पहले जानते है की vedantu app क्या है?

Vedantu App कैसे use करें?

Vedantu ऐप का इस्तेमाल आपको करना है तो अपको सबसे पहले प्लेस्टोर में जाकर Vedantu App को इनस्टॉल करना होगा। जैसे ही ऐप इंस्टॉल हो जाएगा और आप Vedantu App ओपन करते है आपसे कुछ permission मांगा जाता है जैसे – device location इत्यादि आपको इसे access कर देना होता है। इस परमिशन से आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है क्युकी Vedantu आपकी लोकेशन का सम्मान करता है और यह किसी अन्य के साथ आपकी लोकेशन को शेयर नहीं करता, आप अपनी संतुष्टि के लिए इसकी privacy policy पढ़ सकते हैं।

उसके बाद अपको App में रजिस्टर या लॉगिन करने को कहा जाएगा, आप इसमें लॉगिन करने के लिए अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते है। जैसे ही आप नम्बर डालेंगे आपको थोड़ी ही समय में एक OTP जनरेट की जाएगी और आपको वह ओटीपी एंटर करके वेरीफाई करना होगा, जैसे ही आप ऐसा करेंगे आप Vedantu App के होम स्क्रीन पर आ जायेंगे।

Vedantu App के फीचर्स

Vedantu App के होम स्क्रीन पर आपको निम्न फीचर्स देखने को मिलता है जो इस प्रकार होगा–

  1. Join Courses for free
  2. Quick access
  3. Attend live classes
  4. Lectures with Live Quiz
  5. Micro courses – Topic wise
  6. Study materials
  7. Test

#1. JoinCourses for free

इस ऐप में अपको Join Courses for free फीचर मिलता है जिसका इस्तेमाल करके आप आप मुफ्त में अपनी पढ़ाई कर सकते है।आप जैसे ही इस पर click करेंगे तो आपको निम्न Target दिया जाएगा जो इस प्रकार है–

  • CBSE
  • ICSE
  • Maharastra Board

और आप जैसे ही इनमे से अपना board सेलेक्ट करते है आपको उससे सम्बंधित चीज़े इस ऐप पे देखने को मिल जाएंगी। Target select करने के बाद आपको enroll का बटन दिखेगा आप उस पर टैप करके कोर्स को join कर सकते हैं।इसके बाद अपको ईमेल एड्रेस डालने को कहा जाएगा, इसे डालने के बाद Let me in बटन पर टैप करना पड़ेगा। बस इतना करने पर ही आप थोड़ी देर में एनरोल हो जायेंगे और आपको एक welcome लिखा हुआ नोट मिलेगा। इसके बाद आप बिल्कुल स्वतंत्र हो जाएंगे है अपने बोर्ड से जुड़े live classes अटेंड करने और अपनी पढाई पूरी करने के लिए।

#2. Quick access

Quick access का फीचर vedantu ऐप का दूसरा फीचर है । इसमें निम्न फीचर रखे गए है, जिसका इस्तेमाल करके आप उन्हें बिना समय गंवाए जल्दी से प्रयोग में ला सकते है।

#3. Attend live classes

Vedantu app में आपको live classes की सुविधा मिलती है। Attend live classes के फीचर से आप जिस भी subject की चल रही होगी उस क्लास को अटेंड कर सकते है। साथ ही आपको classes की जानकारी मिलेगी जब भी आप इस सेक्शन को जैसे ही आप ओपन करेंगे इसमें आपको past classes की जानकरी भी दी जाती है। आपको Live classes की जानकारी के लिए उस क्लास पर टैप करना होगा उसके बाद आपको निम्न जानकारी क्लास के बारे में दिया जाएगा जो इस प्रकार है–

  • किस सब्जेक्ट की क्लास मिलेगी अपको
  • कौन आपको वह सब्जेक्ट पढ़ायेगा।
  • आपकी क्लास कितने बजे शुरू होने वाली है ।
  • कितने देर की आपकी क्लास रहेगी।

#4. Lectures with Live Quiz

vedantu app में अपको Lectures with Live Quiz फीचर देखने को मिलता है।जिसकी मदद से आप लाइव क्लास शुरू हो जाने पर आपसे पढाई के साथ साथ क्विज questions भी पूछे जायेंगे।

#5. Micro courses – Topic wise

Micro courses – Topic wise फीचर बहुत अच्छा है इसमें आपको हर कोर्स के साथ भारी डिस्काउंट मिलता है।देखा जाए तो यह एक छोटा छोटा कोर्स होता है जैसे किसी chapter का कोर्स। इसका course price बहुत कम होता है जिसके कारण इसे हर कोई खरीद कर अपनी पढाई कर सकता है।

#6. Study material

इस ऐप में अपको नीचे मेन्यू में Study ऑप्शन मिलेगा उस पर टैप करते ही अपने जो रजिस्टर करते समय क्लास और बोर्ड सेलेक्ट किया था उसके अनुसार सभी subjects के स्टडी मटेरियल अपको उपलब्ध करा दिया जाता है।यदि आपको नोट्स पढ़ना है तो आप पढ़ने के लिए टैप कर ओपन कर लीजिये आपको उस subject के सभी topic जो अपको पढ़ना है टाइप करके search कर सकते है।

#7. Test

अपको नीचे मेन मेन्यू के तरफ ही एक Test ऑप्शन दिखेगा जिस पर केवल अपको टैप करना होता है और आप Test को दो सेक्शंस में बाटा देखेंगे–

  • All – इसमें आपको जो Live Contest चल रहे है उसकी लिस्ट देखने को मिलेगी और यदि आपको Test देना है तो Attempt now पर क्लिक करना होगा।
  • Attempted – इस सेक्शन में अपको वह लिस्ट देखने को मिलेगा जो टेस्ट आप दे चुके है और साथ ही आपने कितना स्कोर किया आपको वो भी देखने को मिल जाता है।

★निष्कर्ष-

दोस्तो जैसा की अपने देखा की इस पोस्ट में मैने आपको vedantu app क्या है? कैसे इस एप्प का use करके आप कैसे live classes, live quiz जैसे सुविधाएं ले कर अपनी पढाई कर सकते हैं यह सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। दोस्तो मुझे उम्मीद है की अपको मेरे द्वारा दी गई यह सम्पूर्ण जानकारी पसन्द आई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here