Arogya Setu App क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करे?

6
Arogya Setu App

नमस्कार दोस्तों, हमारा देश भारत, तथा पूरी दुनिया इस वक्त Corona Virus के संकट से जूझ रही है। इस वक्त हर देश, प्रदेश के प्रधान अपने अपने देश की सुरक्षा के लिए तमाम विधि अपना रहे हैं। Corona Virus की संकट को देखते हुए हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने AROGYA SETU नामक एक application का निर्माण करवाया है, हमारा आज का ब्लॉग COVID-19 की संकट को ध्यान में रखते हुए, इस Arogya Setu APP के बारे में जानकारी प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है।

आज हम अपने इस ब्लॉग में आप सभी को Arogya Setu app से अवगत कराएंगे। की Arogya Setu App  क्या है? Arogya Setu App के क्या-क्या फायदे हैं?  किन किन भाषाओं में Arogya Setu App  उपलब्ध है?  कैसे Arogya Setu App  का इस्तेमाल करें? Self assessment Test, Arogya Setu App  की मदद से कैसे करें?  तथा और भी बहुत कुछ,  इस ब्लॉग की माध्यम से आप सभी को बताने जा रहा हूं।

COVID-19 क्या है?

COVID-19(Corona Virus Disease -19) यह एक वायरस से होने वाली बीमारी का नाम है। Corona Virus  एक ऐसा वायरस है, जो जानवरों से उत्पन्न हुआ है, तथा जानवर का मांस खाने से मानव शरीर में प्रवेश कर चुका है। यह वायरस एक मानव शरीर से दूसरे मानव शरीर में जाने में सक्षम है।

Corona Virus से बचाव के लिए सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके संक्रमण में आने से इंसानी शरीर को काफी हानि झेलना पड़ सकता है।

World Health Organisation(WHO) द्वारा यह मानना है कि Corona Virus, China से उत्पन्न हुआ है तथा अब धीरे-धीरे संपूर्ण विश्व पर कब्जा जमा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से  पूरी दुनिया में आतंक का माहौल है, तथा इससे अब तक करीब लाखों लोगों की अलग-अलग देशों में जाने जा चुकी है, तथा इसका आतंक अब हमारे भारत देश में भी देखने को मिल रहा है।

सभी देशों ने Corona Virus को एक महामारी घोषित कर दिया है, तथा उससे बचाव के लिए जरूरी  विधियों को अपनाना भी शुरू कर दिया है। इस क्रम में भारत सरकार ने एक Arogya Setu नामक ऐप का निर्माण किया है, जिसकी जानकारी आगे की ब्लॉक पर आप सबको मिल जाएगी।

Arogya Setu App क्या है?

Corona Virus  की संकट से बचने के लिए, भारत सरकार ने तकनीक का सहारा लेते हुए Arogya Setu App का निर्माण करवाया है। इस Arogya Setu App की माध्यम से हम सब अपने आसपास के Corona Virus  संक्रमित लोगों की  जानकारी हासिल कर सकते हैं। Arogya Setu App के माध्यम से लोगों को Corona Virus के प्रति और भी जागरूक कराना, भारत सरकार का मकसद है।

इसे डाउनलोड कैसे करे?

यह एप्लीकेशन एंड्राइड और आईफ़ोन दोनों के लिए उपलब्ध है। आप चाहे तो इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर पर या एप्पल के एप्प स्टोर पर सर्च कर डाउनलोड कर सकते है। इस एप्लीकेशन को सरकार ने अपने वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध करा रही है। आप चाहे तो निचे लिंक पर क्लिक कर इस एप्प को डाउनलोड कर सकते है।

Download Arogya Setu App

Arogya Setu App के क्या फायदे हैं?

Arogya Setu App का मकसद है, आम जनता को Corona Virus के प्रति जागरूक कर इसकी तमाम Symptoms और सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाना।

आम जनता के लिए फायदे:  

Arogya Setu App की माध्यम से Corona संक्रमित लोगों का एक database तैयार किया जाएगा, जिसमें Corona संक्रमित व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि सम्मिलित रहेंगी। भारत सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया है की Corona  संक्रमित व्यक्ति की कोई भी निजी जानकारी आम जनता को प्रस्तुत नहीं की जाएगी।

भारत सरकार के लिए फायदे:

Arogya Setu App पर Corona संक्रमित पेशेंट्स की पूरी लिस्ट उपलब्ध रहेगी जिससे कि सरकार को सही समय पर, सही संसाधन, सही जगह उपलब्ध कराने में आसानी होगी। इस ऐप के माध्यम से Home Quarantine पर रखे गए लोगों की निगरानी भी की जा सकेगी।

यह App किन-किन भाषाओं में उपलब्ध है?

Arogya Setu App, भारतीय नागरिकों के लिए बनाया गया है, तथा इसमें भारत की सभी प्रमुख भाषाएं उपलब्ध है।

Arogya Setu App ऐप में कुल 11 भारतीय भाषाएं है- इंग्लिश, हिंदी, मलयाली, आसामी, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली, गुजराती भाषाएं उपलब्ध है।

कैसे काम करता है Arogya Setu App?

Arogya Setu App  नई तकनीक  जैसे GPS  तथा Bluetooth  के उपयोग से बनाई गई है। तथा इसमें Artificial Intelligence  का भी काफी अच्छे से इस्तेमाल किया गया है जिससे कि इस Arogya Setu App  की उपयोगिता और भी सुदृढ़ हो गई है।

इस ऐप को अपने फोन पर इस्तेमाल करने के लिए, हमें अपने फोन का GPS तथा Bluetooth को सक्रिय करना पड़ेगा, जिससे कि हमारी करंट लोकेशन Arogya Setu App  की सरवर पर दिखाई देगी, और इसके वजह से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के नजदीक आने पर इस ऐप के द्वारा WARNING दे दिया जाएगा।

Corona Self- Assessment Test कैसे करें?

इस Arogya Setu App की मदद से आप अपने स्वयं का Self- assessment test बेहद आसानी से कुछ सरल विधियों में कर सकते हैं।

Arogya Setu App में जाकर आपको “SELF ASSESMENT TEST”  के ब्लॉक को सेलेक्ट करना होगा,  क्लिक करने से आप एक robotic chat window में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, जहां से आपको कुछ आसान से सवालों का जवाब देना होगा,  जोकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए महत्वपूर्ण होगा, वहां से आप अपना Self-assessment test बड़े ही आसानी से कर सकते हैं।

COVID-19 के हेल्प सेंटर की तलाश कैसे करें?

Arogya Setu App में एक “COVID-19 HELPCENTERS” का ब्लॉक दिया गया है, जिसे क्लिक करके आप अपने नजदीकी COVID-19 हेल्प सेंटर का tollfree number हासिल कर सकते हैं।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए,  प्रत्येक देश के प्रधान कुछ न कुछ तरकीब निकाल रहे हैं, अपने देश को महफूज तथा देश के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए। इसलिए प्रत्येक नागरिकों का या कर्तव्य बनता है कि हम हमारे प्रधानमंत्री तथा मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, भारत द्वारा दी गई निर्देशों को गंभीरता से ले तथा सभी बातों का पालन करें।

हम सबको इस लॉक डाउन का दृढ़ता से पालन करना होगा ताकि हम सब मिलकर कोरोनावायरस के महामारी से जल्द से जल्द बाहर आ सके तथा अपने देश को कोरोना संकट से बाहर निकाल सके।

दोस्तों, इस पोस्ट के लिंक को आप ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाए ताकि सभी लोग एकसाथ मिलकर इस एप्प के द्वारा दानव रूपी कोरोना से लड़ सके और उस इस देश और दुनिया से नष्ट कर सके।

6 COMMENTS

  1. आपने बोहोत अच्छी जानकारी शेयर की है। मैं हमेशा आपका ब्लॉग पढता रहता हूँ। आप ऐसे ही जानकारी हमें देते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here